Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

सीएम के खिलाफ अभिजीत गांगुली की टिप्पणी को लेकर तृणमूल ने की चुनाव आयोग से शिकायत

शुक्रवार को पार्टी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पूर्व जस्टिस गांगुली की भाषा महिलाओं को अपमानित करने वाली है।

17 May 2024

सीएम के खिलाफ अभिजीत गांगुली की टिप्पणी को लेकर तृणमूल ने की चुनाव आयोग से शिकायत

कोलकाता। कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और पश्चिम बंगाल की तमलुक लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अभिजीत गांगुली एक बार फिर विवादों में हैं। इसकी वजह है कि उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एक बयान दिया था जिस पर तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कराई है। शुक्रवार को पार्टी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पूर्व जस्टिस गांगुली की भाषा महिलाओं को अपमानित करने वाली है।

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने जहां इसे महिलाओं के अपमान की भाजपा की गारंटी बताकर इसकी कड़ी निंदा की है, वहीं भाजपा ने इसकी सत्यता पर सवाल उठाते हुए वीडियो को फर्जी बताया है। दूसरी ओर प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि हम ऐसे किसी भी वीडियो के अस्तित्व से सहमत नहीं हैं। चुनाव के समय यह फर्जी वीडियो जारी करने और भाजपा को बदनाम करने के लिए टीएमसी की एक चाल है, लेकिन इससे चुनाव में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

टीएमसी ने वीडियो की निंदा करते हुए चुनाव आयोग से भी इस पर ध्यान देने और कार्रवाई की मांग की है। बर्दवान-दुर्गापुर सीट से तृणमूल प्रत्याशी कीर्ति आजाद ने कहा कि मोदी और भाजपा के उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय ने जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग ममता दीदी के लिए किया है, वह मैं बोल भी नहीं सकता। इस प्रकार नारी का अपमान, केवल मोदी और उसकी भाजपा ही कर सकती है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News